फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी ÷जिले के कस्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष की पेट्रोल पंप पर लूट औरंगाबाद की एक पेट्रोल पंप के मैनेजर ने करवाई थी। बदमाश चौकीदार को बंधक बनाकर नगदी समेत सीसीटीवी कैमरे का पूरा सिस्टम लूट ले गए थे। मितौली पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है।
बाद में घटना को अंजाम देने के लिए अमित राठौर निवासी सुआबोझ थाना मैलानी, इरफान निवासी राजेंद्रनगर थाना गोला और अफरोज निवासी मुन्नूगंज थाना गोला को हायर किया। अमित, इरफान और अफरोज ने मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष की पेट्रोल पंप पर चौकीदार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट का माल आठों बदमाशों में बंटा। सीतापुर पुलिस ने अमित और इरफान को पकड़ लिया। दोनों ने पुलिस को पूरी कहानी बता दी। इसमें बाकी सभी बदमाशों के नाम पुलिस को पता चल गए।
एसओ मितौली अनिल सैनी ने एसआई अनिल कुमार, सिपाही अरविंद कुमार, जीतेश, जयप्रकाश, सागर और जयनाथ के साथ मिलकर बुधवार की रात सेमरावां तिराहे पर पुष्पेंद्र यादव, बलिस्टर और इकरार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक एलसीडी, दो अपाचे बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। एएसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि अभी श्याम त्रिपाठी, संजय भार्गव और अफरोज की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…