रॉबिन कपूर
फर्रूखाबाद। नगर के मोहल्ला तिवारी गली निवासी स्व0 अजय नारायन की पत्नी पुष्पा देवी ने मायके से पिता के साथ आयी बहू के लिये दरवाजा नही खोला। अजीत सिंह की पत्नी रिचा ने ससुराल वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिये शिकायती पत्र कोतवाली में दिया है। जनपद उन्नाव निवासी रिचा वर्मा पिता विजय वर्मा के साथ दोपहर 11 बजे ससुराल गई। तो सास पुष्पा देवी ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। रिचा काफी देर तक अपनी 6 वर्षीय पुत्री आरची, 8 वर्षीय पुत्री एजिंल के साथ काफी देर तक घर में घुसने के लिये दरवाजा खटखटाती रही।
लेकिन सास पुष्पा देवी ने यह कहकर दरवाजा खोलने से मना कर दिया कि मैने बेटे अजीत को जायदाद से बेदखल कर दिया है मेरा तुमसे अब कोई वास्ता नहीं रहा है। उसी के पास जाकर रहो । तुम्हारा इस घर से कोई मतलब नही है। पीडित रिचा पिता के साथ शहर कोतवाली गई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा ने रिचा के देवर रंजीत सिंह एवं विक्रम सिंह को कोतवाली बुलाकर हिरासत में ले लिया। अपनी फजीहत से भयभीत हो जाने पर दोनों भाईयों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि हम कल भाई अजीत सिंह को लेकर कोतवाली आयेगे।
अजीत दिल्ली में नौकरी करते है। रिचा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पति सास दोनों देवर व ननद आरती वर्मा आये दिन गाली देकर प्रताडित करते है। 23 मार्च को भी सभी लोगों ने मारपीट की थी। जिसकी कोतवाली में शिकायत करने पर सुलह करा दी गई थी। रंजीत व विक्रम सिंह की होरीलाल मार्केट में सर्राफ की दुकान है। अब पुलिस इस मामले का कल निपटारा करायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…