फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। तराई में हवस के भूखे भेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है आए दिन दरिंदे बहू और बेटियों की असमत लूटकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं लेकिन समाज के पहरेदार खर्राटे भर रहे हैं। लखीमपुर खीरी में एक बार फिर एक महिला को हवस के दरिंदों ने शिकार बनाया है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी के थाना खीरी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां 5 हवस के भूखे भेड़ियो ने एक महिला का अपहरण कर उसकी आबरू को तार-तार कर दिया। जिसके बाद दरिंदों के चंगुल से छूटकर जब महिला थाने पर न्याय की गुहार लेकर पहुंचती है तो वहां पुलिसकर्मी संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर देते हैं। पंद्रह दिनों से महिला पुलिस के आला अफसरों की चौखट के चक्कर लगा रही है और दरिंदे खुलेआम घूमकर गैंगरेप पीड़िता को ही मौत की नींद सुलाने की धमकी दे रहे हैं।
महिला का कहना है कि होश में आने के बाद किसी तरह महिला अपने घर पहुंचती है और परिजनों को अपनी आप बीती सुनाती है। जिसके बाद न्याय की गुहार लेकर संबंधित थाना क्षेत्र खीरी पहुंचती है। महिला का आरोप है कि आरोपी पुलिस में बड़ी पकड़ का फायदा उठाते है और जब वह अपने परिजनों के साथ थाने पर न्याय की गुहार लेकर पहुंचती है तो वहां तैनात दरोगा उल्टे महिला को ही कसूरवार ठहरा देता है। थाने पर न्याय ना मिलते देख महिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाती है जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गैंगरेप पीड़िता से तहरीर लेकर कार्यवाही की बात तो की जाती है लेकिन दो हफ्ते का समय बीत जाने के बावजूद खीरी पुलिस गैंग रेप जैसे जघन्य अपराध को दबाए बैठी है। जबकि महिला आए दिन कोतवाल से लेकर कप्तान ऑफिस के चक्कर काट रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…