विकास राय
गाजीपुर एक कार्यक्रम के तहत सत्यदेव डिग्री कालेज गाधिपुरम् (बोरसिया) फदनपुर के सभागार में राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस भव्य प्रतियोगिता का उदघाटन जिलाधिकारी गाजीपुर के0 बालाजी द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में प्रबन्ध निदेशक द्वारा अपने पिता जी की स्मृतियों में निर्धन छात्रों की शिक्षा हेतु निःशुल्क शिक्षण की व्यवस्था पर उनको शुभकामनायें दी। साथ ही महाविद्यालय का उत्तरोत्तर विकास होता रहे इसके लिए उन्होने सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के निर्णायक मंण्डल में जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र मोहन शुक्ला, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा थे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में गाजीपुर सदर के उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में सत्यदेव कालेज की छात्रा श्वेता यादव प्रथम स्थान, सत्यदेव कालेज के ही वैभव शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गदाधर श्लोक महाविद्यालय रेवतीपुर के जनमेजय चौरसिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 सुनिल कुमार सिंह ने सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार ब्यक्त किया।
कार्यक्रम में निदेशक अमित कुमार रघुवंशी,डाॅ0 दिग्विजय उपाध्याय,डाॅ0 कृपाशंकर सिंह, डाॅ0 आलोक कुमार वर्मा, श्याम कुमार,डाॅ0 संजीव कुमार वर्मा कृष्ण कुमार तिवारी, जेश सिंह, आलोक मिश्रा, सर्वेष सिंह, मोती वर्मा, अमित कुमार, आशीष कुमार श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, स्मिता सहाय, शाहेला परवीन, जागृती सिंह शिवमुनी कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे। डाॅ0 सानन्द सिंह (प्रबन्ध निदेशक सत्यदेव ग्रुप) के आग्रह पर पूरे संस्थान बी0 फार्मा, पाॅलिटेनिक कालेज में आकर पुस्तकालय एवं भवन, पठन-पाठन के प्रबन्धन की सराहना की गयी। स्वयं एस डी एम सदर ने अपनी ओर से शुभकामनायें दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…