Categories: InternationalNational

देखे वायरल वीडियो – भारतीय परिवार ने विदेशी होटल से चुराया सामान, आड़े हाथो लिया इस बालीवूड अभिनेत्री ने

करिश्मा अग्रवाल

नई दिल्ली. हाल ही में इंडोनेशिया में एक ऐसी घटना घटी है, जिससे पूरा देश शर्मसार हो गया। दरअसल, इंडोनेशिया के बाली में एक भारतीय परिवार ने होटल के कमरे से कई सामान चुरा लिए थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

घटना के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर दिये जा रहे जानकारी के अनुसार एक भारतीय परिवार छुट्टिया मनाने इंडोनेशिया के बाली शहर गया था। यहाँ उन्होंने एक होटल में रूम लिया और रहने के बाद होटल चेकआउट कर दिया। सामान पैक कर ये परिवार अपने वाहन से जा ही रहा था तब तक रूम सर्विस की नज़र कमरे से गायब सामानों पर पड़ी। इसके बाद होटल स्टाफ ने उनको रोक कर उनके सामानों की तलाशी लिया और लगेज में से होटल के सामान बरामद हुवे। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कमरे से चोरी किये सामानों के बरामद होने पर भारतीय परिवार उनके पैसे देने के लिया बार बार रिक्वेस्ट का रहा है।

इस भारतीय परिवार ने भारत की छवि को विदेशो में जाकर ख़राब करने का प्रयास किया है। इस कड़ी में अभिनेत्री और होस्ट मिनी माथुर ने अपने ट्वीटर पर वीडियो पोस्ट करते हुवे लिखा है कि “भारतीय यात्रियों का सबसे खराब उदाहरण जो हमारे देश की छवि के लिए अपमानजनक हैं। बाली में एक होटल के कमरे से कैसुअल रूप से हाथ की राख, कमरे की कलाकृतियाँ, हेयर ड्रायर की चोरी। और चाचा आखिर में होटल वाले को पोज़ देते हुए.” मिनी माथुर के इस पोस्ट के बाद कई मजेदार कमेन्ट भी आ रहे है।

 क्या आपको हमारी यह रिपोर्ट पसंद आई ? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं। हम निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुवे अभी तक सरकार और कारपोरेट दबाव से मुक्त है। हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से आगे भी मुक्त रखने के लिए आप हमें आर्थिक मदद कर सकते है। आप यह सहयोग paytm अथवा गूगलपे से 9839859356 पर आर्थिक मदद कर सकते है। हम आपके आभारी रहेगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts