ए जावेद
नई दिल्ली. यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने विशेष वित्तीय व्यवस्था इन्सटैक्स से सात अन्य देशों के जुड़ने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी के अतिरिक्त यूरोप के सात अन्य देश भी विशेष वित्तीय व्यवस्था इन्सटैक्स से जुड़ेंगे।
तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने रविवार को अपने पर्सनल वेबलॉग पर इस बात की ओर संकेत करते हुए कि विशेष वित्तीय व्यवस्था व्यवहारिक हो गयी है, लिखा कि हमने ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी के साथ इस वित्तीय व्यवस्था को लागू किया और अब इसमें सात अन्य देश भी जुड़ने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि हमने इसी प्रकार शुक्रवार को जेसीपीओए का संयुक्त आयोग बुलाया था जो हमेशा इस समझौते को लागू करने का प्रयास करता है।
इससे पहले आस्ट्रिया, बेल्जियम, फ़िन्लैंड, हालैंड, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन ने घोषणा की थी कि वे ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी के साथ सहयोग करेंगे ताकि ईरान के साथ व्यापार और लेनदेन को सरल बनाने के लिए चैनल बनाया जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…