गौरव जैन
रामपुर : भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि रामपुर में विकास एवं कानून व्यवस्था कायम करने के मामले में जिला प्रशासन सराहनीय कार्य कर रहा है। साथ ही पूर्व सांसद जयाप्रदा ने रामपुर शहर में व्यापारियों, महिलाओं व रिक्शा चालकों की समस्याओं को देखते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार करने का भी जिला प्रशासन से अनुरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिखा है।
जया प्रदा ने जिला प्रशासन को सुझाव देते हुए कहा है कि रामपुर शहर में जाने के लिए ई रिक्शा के लिए वन वे मार्ग का विकल्प अपनाया जा सकता है। शहर में जाने के लिए गांधी समाधि, नवाब गेट, मिस्टन गंज, किला रोड अप नाया जा सकता है, इसी प्रकार शहर से बाहर आने के लिए किला पूर्वी गेट, जामा मस्जिद बाजार होते हुए कोतवाली, ईदगाह रोड को प्रयुक्त किया जा सकता है। शहर में दुपहिया वाहनों को भी आने जाने के लिए छूट के दायरे में रखा जाए।
जयाप्रदा ने रामपुर शहर में पार्किंग के लिए मिस्टन गंज चौराहा पार्क एवं पी.डब्ल्यू.डी. विभाग का आफिस में दोपहिया वाहन व रिक्शा की पार्किंग की व्यवस्था करवाने एवं किला कैंपस, जच्चा बच्चा केंद्र को भी वैकल्पिक पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने के लिए अपना सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है, कि इस प्रकार की व्यवस्था से शहर में जाम की स्थिति नहीं होगी और जन समुदाय को भी लाभ होगा तथा रिक्शा चालकों का भी रोजगार प्रभावित नहीं होगा। जयाप्रदा ने कहा कि जिलाधिकारी से वार्ता भी हुई है और उनके द्वारा ऐसी व्यवस्था की जा रही है, जिससे शहर में जाम ना लगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…