तारिक जकी
बेंगलूर : आखिर कार सियासत के ऊंट ने करवट ले ही लिया है। सियासी जद्दोजहद झेल रहे कर्णाटक का कर कर नाटक सरकार बनने के पहले से लेकर अभी तक बदस्तूर जारी है। इस दौरान अब कांग्रेस और जेडीएस के कुल मिला कर 11 विधायको ने इस्तीफा देकर कर्णाटक की सरकार पर संकट खड़ा कर दिया है।
दूसरी तरफ खबर है कि कांग्रेस के संकटमोचक डी के शिवकुमार ने 3 असंतुष्ट विधायकों के साथ बैठक की है। वहीं, कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी के सी वेणुगोपाल बेंगलुरू पहुंच रहे हैं। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कूंडू राव बाहर हैं, वे कल बेंगलुरू पहुंच जाएंगे। खबर है कि विधायकों को मनाने के लिए उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर और मंत्री डी के शिवकुमार ने विधायकों की आपातकाल बैठक बुलाई है। वहीं कहा जा रहा है कि कुर्सी पर संकट को देखते हुए सीएम आज रात या कल सुबह तक देश लौट आएंगे।
गौरतलब है कि सोमवार को ही दो कांग्रेस विधायकों आनंद सिंह और रमेश जारकेहोली ने इस्तीफ़ा दिया था। जिसके बाद कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार में 116 विधायक रह गए थे, जबकि बहुमत का आंकड़ा 113 है। कर्नाटक में जारी सियासी उठा पटक पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहाकि सिस्टम से उन्हें दुख हुआ है। वे कुछ छोटी-मोटी कहानियां सुना रहे हैं। ये कोई ऐसी कहानी नहीं है कि आप जाएं और इस्तीफा दे दें, लेकिन हमारे लिए ये शॉकिंग हैं। मैं मानता हूं है कि उन्हें सदबुद्धि आए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…