Categories: Crime

स्कूल में रखे सामान पर चोरो ने किया हाथ साफ़

फारुख हुसैन

बेहजम खीरी / थाना कोतवाली नीमगाँव क्षेत्र के हरैय्या गाँव के विद्यालय मे बीती रात अज्ञात चोरो ने ताला तोडकर कमरे मे रखे हुए सामान पर किया हांथ साफ नीमगांव कोलवाली मे चोरी की घटना को लेकर लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की!

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मे चोरियो का सिलसिला लगातार थमने का नाम नही ले रही है वही बीती रात हरैय्या गांव मे विद्यालय के कमरो का ताला तोडकर चोरो ने बच्चो के खेलने का सामान व खाना बनाने के लिए रखे हुए बर्तन राशन आदि चोरो ने चोरी कर लिया वही कमरे मे रखी अलमारी का लाॅक तोडकर उसमे रखे हुए अभिलेख भी फाड दिया

वही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजकुमारी ने नीमगांव पुलिस को चोरी की लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है. सहायक अध्यापक के पर तैनात रश्मी ने बताया चोरी की घटना खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार को भी दी जा चुकी है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts