Categories: Crime

क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास सर्राफा व्यवसाई से हुई लूट

फारूख हुसैन

लखीमपुर खीरी. खीरी पुलिस सदर कोतवली में उस वक्त हडकंम्प मच गया जब एक सर्राफा व्यापारी के साथ सदर कोतवाली के बगल में ही दो पल्सर बाइक सवार नगदी समेत जेवर से भरा बैग सर्राफा व्यापारी से लूट कर ले गए। सीओ सिटी के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई इस लूट की वारदात के बाद स्थानीय प्रशासन में हडकंप मच गया।

लूट की सूचना पाते ही मौके पर पहुची पुलिस अधीक्षक पूनम अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस टीम बनाकर अपराधियो की तलाश सुरु कर दी हैं। इस घटना से एक बड़ा सवाल तो यह उठ खड़ा हुआ कि घटना कही और नही बल्कि पुलिस के नाक के नीचे की है। अब देखन होगा कि इस बेख़ौफ़ होते अपराध के नियंत्रण के लिए खीरी पुलिस क्या करती है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts