फ़ारुख हुसैन
पलिया-कलां खीरी। खाने की तलाश में दुधवा के जंगलों से बाहर निकले एक नर हाथी का शव एक खेत में शनिवार को मिला। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह हाथी खेत में लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया था। जिस कारण उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही हाथी की मौत के सही कारणों के सामने आने की बात वन विभाग द्वारा कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला दुधवा टाइगर रिजर्व के सेठियाना रेंज से लगभग 100 मीटर की दूरी पर नार्थ खीरी फारेस्ट के बफर जोन के गांव निषाद नगर घोला का है। जहां पर गांव के ही राजेंद्र प्रसाद के गन्ने के खेत में हाथी का शव मिला है। इसी खेत में एक बिजली का ट्रांसफार्मर लगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिजली का करंट लगने से नर हाथी की मौत हो गई है।
जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बतायी जा रही है। हाथी की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथी के शव की जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा डाक्टरों का पैनल बनाकर पोस्टमार्टम करके हाथी के मृत्यु के सही कारण बताने की बात कही जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…