फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। मैगलगंज कस्बे की इलाहाबाद बैंक शाखा में सीमेन्ट व्यापारी द्वारा जमा की गई 78 हजार की नगदी बैंक कर्मचारियों द्वारा खाते में जमा नहीं की गई। जब व्यापारी ने पांचवें दिन नगदी खाते में जमा न होने की शिकायत की तो बैंक कर्मचारियों ने बैंक द्वारा दी गई जमा बाउचर को ही फर्जी बता दिया। बाद में कस्गे के व्यापारियों द्वारा लामबन्द होने के बाद बैंक कर्मचारियों ने 78 हजार की नगदी फर्म के खाते में जमा कर दी।
कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर व्यापारी बैंक शाखा से चला आया और अन्य व्यापारियों को अपने साथ हुई घटना को साझा कर कई व्यापारियों के साथ वापस बैंक पहुंचा। व्यापारियों द्वारा विरोध करने व उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात पर जमा बाउचर मिलान करने की बात कही। रात आठ बजे मंडी समिति के एक व्यापारी ने बैंक रिकार्ड से फर्म स्वामी द्वारा जमा किया गया बाउचर ढूंढ निकाला। बाउचर मिलने के बाद बैंक कर्मचारियों का मुंह बन्द हो गया। आखिर में बैंक कर्मचारियों द्वारा वाउचर मिलने के बाद 78 हजार की नगदी फर्म के खाते में जमा कर दिया गया। फिलहाल फर्म स्वामी ने बैंक कर्मचारियों की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।
वही जब इस बावत शाखा प्रबंधक नवीन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राम ट्रेडर्स का बाउचर शाखा में ही अन्य कागजातों में कहीं दब गया था। बाउचर मिलने के बाद खाते में नगदी जमा कर दी गई है। अभद्र व्यवहार किये जाने की बात पर उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों द्वारा किया गया व्यवहार गलत है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। यहाँ इन सबके बीच एक बात समझ में नहीं आई कि आखिर पांच दिन तक कैशियार अपना कैश कैसे मिलान करता था. क्योकि 78 हज़ार की रकम व्यापारियों ने बताया कि सस्पेंस अकाउंट में भी शो नहीं कर रही थी। तो फिर आखिर मैनेजर साहब ये वाऊचर दब जाने की बात कहकर मामले को टाल कैसे रहे है। रकम बड़ी थी, व्यापारी जुझारू था तो मामला सामने आ गया। वही कोई गरीब और दबा कुचला कम पढ़ा लिखा व्यक्ति होता तो मैनेजर साहब आपका कैशियर को माल हज़म कर गया होगा। न जाने ऐसे कितने हज़म करके बैठा भी हो तो कोई बड़ी बात तो नही लगती।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…