Categories: Gaziabad

थाना टोनिका सिटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान शनिवार सुबह विजय विहार इलाके से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। अभियुक्त इलाके में किसी घटना को अंजान देने की फिराक में घुम रहा था।
ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि पुलिस टीम अपराधियों की धर पकड़ को लेकर विजय विहार इलाके में चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध को रोक कर पुलिस टीम ने चेकिंग की। चेकिंग के दौरान युवक के पास से तमंचा और कारतूस मिला। पुलिस अभियुक्त को थाने ले आई। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश इरफान निवासी कासिम विहार इलाके में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घुम रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तरा किया है।

aftab farooqui

Recent Posts