सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। सक्रिय सामाजिक संगठन ख़िदमत ए अवाम युवा समिति ने मोब लीनचिंग की तुलना आतंकवाद से की है साथ ही प्रधानमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से भीड़तंत्र के दोषियों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये जल्द सख्त सजा दिए जाने की माँग की।
समिति महासचिव नौशाद सैफी ने कहा आज भीड़तंत्र में शामिल रहने वाले लोगों के हौसले इतने बुलंद है कि वो पूरे मामलें की निडरता से वीडियो भी बनाते है साथ ही उन्होंने कहा ऐसा बगैर राजनैतिक संरक्षण के मुमकिन नही।
समिति ऑटो यूनियन के अध्यक्ष शानू खान ने कहा भीड़तंत्र की घटनाये भयभीत करने वाली है जोकि देश की गंगा जमुनी तहजीब को बहुत नुकसान पहुंचा चुकी,सरकार को इसके समाधान के लिए कथनी और करनी में समानता लानी होगी।
समिति ऑटो यूनियन महासचिव मौ रिजवान ने कहा भीड़तंत्र के द्वारा नौजवानों को मारा जाना उनसे धार्मिक नारे लगवाना आजकल आम सा काम हो गया है,आरोपियों में खौफ बिल्कुल नही है,कोई भी कुछ इल्ज़ाम लगाकर किसी की जान ले लेता है जिसमें पीड़ित सिर्फ मुस्लिम नही कोई भी हो सकता है वहीं मंत्रियों द्वारा दोषियों की हौसलाफजाई की चीज़ें भी सामने आई है इसके समाधान व मुल्क की नफरत से हिफाज़त के लिए हुकूमत को सख्ती से इसपर काम करना चाहिए।
समिति सचिव मौ आदिल ने कहा छात्रों को आज बाहर पढ़ाई करने और युवाओ को रोजगार की तलाश में अपने ही मुल्क में कही बाहर जाने में डर का एहसास होता है वापस सुरक्षा के एहसास के लिए हुकूमत गंभीरता से इसपर काम करे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…