सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। जनपद के नशे की मंडी अंसार बिहार में नशे का कारोबार बंद नही हो पा रहा है। हालांकि , कुछ समय पहले पुलिस ने दो -चार लोगों को कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया था। लेकिन कुछ दिन की भागदौड़ गहमागहमी होने के बाद फिर से नशा व्यापारियों ने अपनी दुकान सजा ली है।
बीते मंगलवार को तहसील दिवस में सालेहनगर निवासी जोगेंद्र ने शिकायती पत्र देकर पुलिस से अवैध कारोबार बंद कराने की मांग की है। जिसमे उसने उल्लेख किया है कि अंसार बिहार में बड़े स्तर पर समेक ,गांजा ,चरस ,शराब आदि नशे का कारोबार करती है। आरोप है कि जब उच्चाधिकारी की शिकायत पर पुलिस रेड करती है तो कुछ भृष्ट पुलिस कर्मचारी फोन कर उन्हें भगा देते है।
बता दे कि कुछ माह पहले स्थानीय भाजपा विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने जब पुलिस ने कारोबार पर अंकुश नही लगाया तो खुद जाकर रंगेहाथों बेचते कई व्यापारियों को पकड़कर पुलिस को सौपा था। जिसके बाद अवैध कारोबारियों में महीनों तक हड़कम्प मचा रहा। बताया जा रहा है कि धीरे धीरे फिर से जुए से लेकर अवैध कारोबार की सभी दुकानें सज चुकी है और स्थानीय पुलिस का सभी को संरक्षण प्राप्त है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…