हर्मेश भाटिया
लखनऊ. सोशल मीडिया पर एक गाना पिछले दिनों से लगातार वायरल हो रहा है जिसमे एक गायक ने गया है कि जो न बोले जय श्री राम, भेज दो उसको कब्रिस्तान। सोशल मीडिया पर इस गाने के वायरल होते ही देश में कई जगह इसके विरोध में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाया गया। अंततः सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाले इस गाने को लेकर इसके गायक समेत चार लोगों को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ने जानकारी देते हुवे कहा कि राज्य पुलिस के सोशल मीडिया निगरानी सेल की शिकायत के आधार पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 153 ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों में द्वेष फैलाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि वरुण बहार द्वारा गाए गए गीत, जो न बोले जय श्री राम, उसके भेजो कब्रिस्तान के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में कई जगह एफआईआर दर्ज की गई।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गीत को लेकर विवाद होने के बाद गायक वरुण बहार ने पत्रकारों से इस बात का दुख जताया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस गीत में किसी धर्म का नाम नहीं लिया है। उन्होंने दक्षिणपंथी संगठनों से उनकी जमानत कराने की अपील की है। वरुण बहार ने लखनऊ विश्वविद्यालय के भातखंडे संगीत विद्यालय से पढ़ाई की है और पिछले 12 साल से गायन कर रहे हैं। वरुण ने कहा है कि मैं जय श्री राम का भक्त हूं और यह गीत सिर्फ हिंदुत्व के बारे में है।
क्या आपको हमारी यह रिपोर्ट पसंद आई ? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं। हम निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुवे अभी तक सरकार और कारपोरेट दबाव से मुक्त है। हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से आगे भी मुक्त रखने के लिए आप हमें आर्थिक मदद कर सकते है। आप यह सहयोग paytm अथवा गूगलपे से 9839859356 पर आर्थिक मदद कर सकते है। हम आपके आभारी रहेगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…