Categories: Crime

मऊ – जेल में बंद अपराधियों को फर्जी सिम पहुंचाने वाला शातिर अपराधी पुलिस गिरफ्त में

संजय ठाकुर

मऊ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम व थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 05.07.2019 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना जिला जेल मोड़ पिजड़ा के पास से एक शातिर अपराधी बृजेश सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी छोटी मरदह थाना मरदह जनपद गाजीपुर के कब्जे से 06 फर्जी सिम (आईडिया/वोडाफोन) व दूसरे व्यक्तियों की 03 फर्जी आईडी (आधार/निर्वाचन कार्ड) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 273/19 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 42 बंदी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

कड़ाई से पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं मऊ व गाजीपुर जेल में बंद अपराधियों से सांड-गांठ रखता हूं तथा फर्जी आई0डी0 पर सिम व अन्य प्रतिबंधित सामान मऊ जेल में बंद शातिर अपराधी घनश्याम गुप्ता को देने मऊ जेल जा रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि वह व गाजीपुर जेल में बंद शातिर अपराधी शमशेर सिंह के लिये भी काम करता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts