कमलेश कुमार
अदरी (मऊ) : सहायक वाणिज्य प्रबन्धक वाराणसी के निर्देशन में इंदारा जंक्शन से लेकर मऊ जंक्शन तक रेलगाड़ियों में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ गुरुवार को जबर्दस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। गेम चेकिंग की भनक लगते ही बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों में भी अफरा-तफरी मची रही। इंदारा स्टेशन पर कई ट्रेनों में टिकट चेकिंग की कार्रवाई के बाद कुल 46 यात्रियों को मजिस्ट्रेट के सामने ट्रायल पेश किया गया। फाइन भरने पर 45 यात्रियों को छोड़ दिया गया। वहीं लगभग 51 हजार 7 सौ 40 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। 78 यात्रियों का चालू टिकट से स्लीपर में कन्वर्ट किया गया।
जिन्हें बाद में मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह के समक्ष पेश किया गया। जुर्माना भरने पर 46 यात्रियों को छोड़ दिया गया, लगभग 51 हजार 7 सौ 40 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई के बाद जिले के छोटे स्टेशनों और हाल्ट पर भी टिकट लेने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई। इंदारा में चेकिंग अभियान टीम ने इंटरसिटी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, बलिया शाहगंज पैसेंजर, शाहगंज से बलिया सवारी गाड़ी, वाराणसी से भटनी सवारी गाड़ी तथा कृषक एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया। इस अवसर पर सीटीआइ अरुण कुमार, पुखराज मीणा, राम प्रभाव यादव, संजय, असलम अंसारी, आरपीएफ चौकी प्रभारी सुधीर राय, व जीआरपी के जवान आदि शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…