संजय ठाकुर
मऊ : वन महोत्सव 01 जुलाई से 07 जुलाई,2019 पर्यावरण गोष्ठी एवं 22 करोड वृक्षारोपण हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल में सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि वन महोत्सव भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रति वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित किये जाने वाला एक महोत्सव है वन महोत्सव का मतलब पेड़ो का उत्सव है। वन हमारे लिए काफी जरूरी है क्योकि वन हमारी प्रकृति और मनुष्य जीवन में सतुलन बनाये रखने में काफी अहम है।
उन्होंने कहा कि इनकी रक्षा के लिए प्रयत्न करना आवश्यक है नए-नए वृक्षो को लगाकर वनो को घना करना वन क्षेत्र बढ़ाना वन महोत्सव का एक अंग है। तथा बताया गया कि धरती पर जीवन हरे-भरे पेड़ पौधो की वजह से है। यदि हरियाली नही होगी तो जीवन भी सम्भव नहीं है। मानव जो कार्बन डाइआॅक्साइड छोड़ता है वह हानिकारक होती है। इस हानिकारक कार्बन डाइआॅक्साइड को पौधे ग्रहण करते है और बदले में आक्सिजन छोड़ते है। जो सांस लेने के लिए महत्वपूर्ण होती है। बिना आक्सिजन के जीवन सम्भवन नही है। उक्त अवसर पर वनाधिकारी द्वारा बताया गया कि मनुष्य का जीवन जंगल से शुरू हुआ था मुनष्य धीरे-धीरे जंगल की तरफ से शहर की तरफ अग्रसरित हुआ है वन महोत्सव का आयोजन इस लिए किया जाता है कि इसके द्वारा लोगो को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया जा सके कि वृक्ष हमारे जीवन की एक अहम इकाई है इसलिए हमे अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए तथा उसकी देख-रेख भी करनी चाहिए।
उप कृषि निदेशक एस0पी0 श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि वन महोत्सव का कार्यक्रम 1950 से किया जा रहा है। मनुष्य धीरे-धीरे वनो के प्रति निर्मम होता गया पहले के मनुष्य जैसे नीम, पीपल, बरगद आदि वृक्षो की पूजा करते थे अब व्यक्ति वृक्षो को काटकर अपने व्यक्तिगत जीवन में उसका प्रयोग कर रहे है अगर किसी कारण वश किसी वृक्ष को काटना पड़ता है तो उसके बदले दो वृक्ष लगाये। उक्त अवसर पर लोग गीत के माध्यम से वन महोत्सव के बारें में लागो को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका कम्यूनिटी हाल के प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया।
उक्त अवसर पर वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ0पी0 त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस0पी0 श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी डा0 जितेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी, प्रधान संघ मंत्री रमेश यादव, प्रधान रणवीरपुर चुन्नू सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…