संजय ठाकुर
मऊ : संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई, 2019 से 31 जुलाई, 2019 तक एवं वेक्टर जनित रोगो पर वर्ष पर्यन्त नियंत्रण कार्यवाही हेतु जनपदी अन्र्तविभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ज्ञान प्राकश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा संचारी रोग नियन्त्रण माह में वेक्टर जनित रोगो से बचाव के लिए 435 नालियो की सफाई के सापेक्ष 58 नालियो की सफाई की हुई मिली जिसपर जिलाधिकारी सम्बन्धित अधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि नालियो की सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करा ले अन्यथा सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इसीक्रम में नगरपालिका/नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग से सम्बन्धित सभी विन्दुओ पर चर्चा की गयी तथा जो भी कमियाॅ थी उसका निस्तारण करने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी रानीपुर सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…