उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। अद्वैत शिवशक्ति परमधाम डूहा के संस्थापक एवं परिवज्रकाचार्य ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरु महिमा की ब्याख्या आदि से अनन्त तक की जाय तब भी पूरी सम्भव नही है। गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। अन्तरात्मा भी दिब्य शक्ति के रुप में एक गुरु है, जिससे हर कोई मानव कोई कार्य करने से पहले उससे एक बार जरुर पूछ लेता है। विगड़ता वहीं है जहां वह अपने मन का काम करता है।
कहा कि लोग मानते हैं कि शेषनाग की मस्तक पर पूरी धरती टिकी हुयी है, तो शेषनाग कहा बैठा हुआ है। गुरु की महिमा इतनी अपार है जिसे लेकर हम प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाते हैं। जीवन में गुरु का अपना एक अलग महत्व है जिसे अपने आचरण में उतारने से ही जीवन सार्थक है। इस मौके पर जल यात्रा, हवन पूजन, आरती के आयोजन के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। यज्ञाचार्य की भूमिका में पंडित रेवती रमण तिवारी ने निभाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…