संजय ठाकुर
मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी घोसी श्रीमती श्वेता आशुतोष की पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन में हुई।
ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से बबिता और सूरज ने अपना मतभेद भुलाकर साथ- साथ रहने को तैयार हो गए। वही फातिमा खातून और पप्पू उर्फ शहजादे के मामले में पक्षकारो की सहमति से मामला निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान आरती राजभर और मुकेश राजभर,समीना खातून और अमन आजमी, शायदाबानो और सनामुलहक, रामअशीष चौहान और प्रीति चौहान के मामले में पक्षकारो ने सुलह के लिए समय की मांग किया। बैठक में दस मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। वही 11 मामलों में एक-एक पक्षकार उपस्थित हुआ। जिसके चलते उन मामलों में बैठक की अगली तिथि चार अगस्त 2019 नियत कर पक्षकारो को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यगण सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक, अर्चना उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, मौलवी अरसद, डा. एमए खान, महिला आरक्षी इशरावती यादव व महिला आरक्षी सोनी सिंह ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…