तारिक आज़मी
नई दिल्ली: जी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ की महुआ मोईत्रा को लेकर की गई टिप्पणी पर बात अब संसद और टीवी स्टूडियो से निकल कर अदालत तक पहुच गई है। महुआ मोईत्रा ने इस प्रकरण में अदालत में अपराधिक मानहानि का दावा पेश किया है जिसमे सुधीर चौधरी को आरोपी बनाया गया है। बताते चले कि चौधरी ने अपने कार्यक्रम में दावा किया था कि 25 जून को संसद में फासीवाद के लक्षणों पर दिया गया उनका भाषण चुराया हुआ था। बार एंड बेंच की एक खबर के मुताबिक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रीती परेवा ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी सुनवाई 20 जुलाई को तय की है। महुआ मोइत्रा का बयान भी उसी दिन दर्ज किया जायेगा।
गौरतलब हो कि महुआ मोइत्रा ने 25 जून को संसद में फासीवाद पर भाषण दिया था, जिसके बाद प्राइम टाइम पर आने वाले अपने कार्यक्रम में सुधीर चौधरी ने कहा था कि महुआ का भाषण मार्टिन लॉन्गमैन के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर लिखे गए लेख से ‘चुराया हुआ’ था। उन्होंने यह भी कहा था कि यह महुआ के अपने विचार नहीं थे बल्कि उन्होंने इसे ‘कॉपी-पेस्ट’ किया था।
इससे पहले महुआ मोइत्रा ने 4 जुलाई को लोकसभा में सुधीर चौधरी के खिलाफ गलत रिपोर्टिंग को लेकर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन इसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा खारिज कर दिया गया था। मीडिया को जारी बयान में महुआ ने कहा कि वे संविधान में दी गई अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान करती हैं, लेकिन उन्हें फेक न्यूज़ की ताकत का भी अंदाजा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…