Categories: National

मुम्बई में इमारत गिरने से अब तक 10 लोगो की मौत, 12 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी है Updated…..

रिजवान अंसारी / सायरा शेख

नई दिल्ली: दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में आज मंगलवार को गिरी एक चार मंजिला इमारत के मलबे में अभी भी 40 से 50 लोग के फंसे होने की संभावना है। बीएमसी डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेल के मुताबिक, डोंगरी में इमारत ढहने के बाद अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इमारत जहां गिरी वहां रास्ता संकरा होने की वजह से राहत और बचाव में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

घटना सुबह 11 बजकर 40 मिनट के करीब की है जब 4 मंजिला इमारत केसरबाई भरभरा कर ज़मिदोज़ हो गई। आसपास के लोगों को लगा कि जैसे भूकम्प आ गया हो। चारों तरफ कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, बीएमसी और दमकलकर्मियों ने पहुचकर बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन दिक्कत ये कि संकरी गलियों की वजह से जेसीबी और दूसरे वाहन और उपकरण मौके तक पहुंच नही पाए। लिहाज़ा हाथों से ही मलबा निकालना पड़ रहा था।

समाचार लिखे जाने तक मलबा हटाने का काम चल रहा है। राहत कार्य में आसपास के लोगों ने मदद भी लिया जा रहा है।  एक मानव श्रृंखला बनाकर एक-एक कर मलबा बाहर निकाला जा रहा था।

समाचार प्राप्त होने तक मलबे में दबे कई लोगों को बाहर निकाला जा चूका है। कई रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच लोगों को तलाशते रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts