Categories: Crime

मऊ – निकला था सुबह घर के काम से, देर रात मिली झाड़ियो में लाश

आसिफ रिज़वी

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के डाङी गांव के पास रविवार की देर रात झाङियों में अधेङ का शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक सुभाष राम सरायलखंशी थाने के भुजौटी मुहल्ले का निवासी था। उसका कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। सुभाष सुबह घर से काम के सिलसिले में निकला था। इस बीच कोपांगज थाना क्षेत्र के डाङी चट्टी के पास देर रात उसकी लाश झाङियों में मिली। जिसको किसी ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुची पुलिस घायल को अस्पताल पहुचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसकी मौंत का कारण गोली लगने से बताया।

घटना की जानकारी होते ही परिजन अस्पताल पहुचे और उनमें कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा केस दर्ज करा दिया गया हैं। पुलिस आरोपीयों की तलाश करने में जुटी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि परिजनों के अनुसार उनका किसी से जमीन का विवाद चल रहा था। उनके द्वारा दी गयी तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। साथ ही आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया हैं।

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

19 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

19 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

19 hours ago