फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. नेपाल सरकार ने भारत से आयात होने वाले डिब्ब बंद दूध और एनर्जी ड्रिंक पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब भारत में दूध से बना कोई भी पदार्थ और एनर्जी ड्रिंक्स नेपाल नहीं जाएगा। नेपाल सरकार का दावा है कि भारत से निर्यात होने वाले डिब्बा बंद दूध और एनर्जी ड्रिंक में खतरनाक रसायन होता है। बता दें कि इसके पहले सब्जी और फलों पर प्रतिबंध लगाया गया था। फल और सब्जी लैब टेस्ट के बाद ही भंसार में पास किया जा रहा है।
करोड़ों का व्यापार होगा प्रभावित
भारत से नेपाल में दूध और एनर्जी ड्रिंक का सालाना करीब 30 करोड़ का कारोबार है। नेपाल के व्यापारी नगद भुगतान कर इनका आयात करते हैं। इससे भारतीय व्यापारियों को तो दिक्कत होगी ही, नेपाल में सालों से इस व्यापार में पैर जमाए व्यापारियों के कारोबार पर भी असर पड़ेगा। नेपाल के महानगरों में इनकी बड़ी खपत है। भारत में चेन्नई, तमिलनाडु, नोएडा, दिल्ली, गुजरात आदि राज्यों से हर महीने करीब 20 ट्रक दूध एवं पेय पदार्थ नेपाल भेजा जाता है।
कस्टम चीफ ने मुताबिक,सोमवार को नेपाल सरकार से पत्र प्राप्त होने के बाद भारत से आने वाले दूध, पेय पदार्थ और एनर्जी ड्रिंक्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डिब्बा बंद दूध और एनर्जी ड्रिंक्स में खतरनाक रसायन और केमिकल की शिकायत आ रही है। अगले आदेश तक इसे भंसार से पास नहीं किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…