करिश्मा अग्रवाल
कोलकाता: देश में जब कथित रूप से जबरन जय श्री राम का नारा लगवाने की घटनाये और न बोलने पर उनको पीटना यहाँ तक की पीट पीट कर हत्या कर देने जैसा मामला सामने आ रहा है उसी दौरान नोबेल पुरूस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन ने इस सम्बन्ध में बड़ा बयान देते हुवे कहा है कि जय श्री राम के नारे का बंगाली संस्कृति से कोई लेना देना नही है। अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने बीते शुक्रवार को कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया।
उन्होंने कहा कि ‘अगर किसी खास धर्म के लोग स्वतंत्र रूप से कहीं आने-जाने से डरने लगें तो यह एक गंभीर मामला है। अमर्त्य सेन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों के साथ कथित तौर पर जबरन ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मारपीट की गई और कई मामलों में उनकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई।
सेन के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि देश के हर गांव में जय श्री राम का नारा लगाया जाता है।बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि अमर्त्य सेन शायद बंगाल को नहीं जानते हैं। क्या वह बंगाली और भारतीय संस्कृति को जानते हैं? जय श्रीराम हर गांव में बोला जाता है। अब इसे पूरा बंगाल कहता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…