फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। शारदा नदी तटबंध के पास करोड़ों की लागत से मुक्तिधाम का निर्माण कार्य कराया जाएगा जिसका कार्य भी शुरु कर दिया गया है। करीब आधा एकड़ में भूमि पर मुक्तिधाम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैंस होगा। शुक्रवार को नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप मिश्रा व तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता अपनी टीम के साथ निर्माण कार्य स्थल पहुंचे और जायजा लिया।
नगर व्यापार मंडल के प्रयासों के बाद सालों से चली आ रही मुक्तिधाम की समस्या अब समाधान की ओर बढ़ चली है। सांसद अजय मिश्र टेनी की पहल व व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भाजपा नेता अनूप मिश्रा के अथक प्रयासों के चलते नदी के पास दान में मिली भूमि पर मुक्तिधाम का पूजन अर्चन किया गया था जिसपर अब निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है। शुक्रवार को निर्माण कार्य का व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, राजीव गुप्ता, अनिल वर्मा आदि ने जायजा लिया।
व्यापारी नेता अनूप मिश्रा ने बताया कि मुक्तिधाम का निर्माण कई करोड़ रुपयों की लागत से होना है। तीन बीघे भूमि पर हो रहे निर्माणकार्य के बाद इसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से निर्माण कार्य में सहयोग की अपील की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…