Categories: Crime

अपराधियों के खौफ का शहर बना प्रयागराज, बदमाशों ने युवक पर बरसाई गोलियां, हालात नाजुक

तारिक खान

प्रयागराज। प्रयागराज शहर में इन दिनों बेखौफ बदमाशों का बोलबाला चरम पर है। उन्हें पुलिस का कोई खौफ नजर नही आ रहा, आये दिन  शहर में गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने को मिलती रहती है।

मंगलवार की रात तकरीबन सात बजे के आसपास दारागंज स्थित परेड ग्राउंड के समीप फार्च्यूनर सवार युवक पर कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कीडगंज कोतवाल मौके से दलबल के साथ पहुच कर घायल युवक को स्वरूपरानी अस्पताल भेजवाया जहां युवक का इलाज जारी है। पड़ताल में पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लग सका।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक आशीष रॉय निवासी नैनी, एडीए का बताया गया। उक्त युवक के पिता भी पुलिस कर्मचारी हैं, जो परिवार के साथ नैनी के एडीए में रहते हैं। समाचार लिखे जाने तक घटना का कारण स्पष्ठ नही हो पाया था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts