Categories: NationalPolitics

कर्णाटक सरकार गिरने पर प्रियंका गांधी ने लिया भाजपा को आड़े हाथो, कहा हर झूठ आखिरकार बेनकाब होता है

तारिक़ ज़की

बेंगलोर : कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस जीडीएस गठबंधन की एचडी कुमारस्वामी सरकार गिरने पर कांग्रेस की पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा तगड़ा हमला बोला है। भाजपा पर हमलावर होते हुवे उन्होंने भाजपा पर संस्थाओं और लोकतंत्र को व्यवस्थित ढंग से कमजोर करने का आरोप लगाया।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा है कि ”एक दिन भाजपा को यह पता चलेगा कि सब कुछ नहीं खरीदा जा सकता, हर किसी के पीछे नहीं पड़ा जा सकता और हर झूठ आखिरकार बेनकाब होता है।”

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार के गिरने पर मंगलवार को कहा कि आखिरकार निहित स्वार्थ वाले लोगों के लालच की आज जीत हो गयी। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि ”अपने पहले दिन से ही कांग्रेस-जद(एस) सरकार भीतर और बाहर के उन निहित स्वार्थ वाले लोगों के निशाने पर आ गयी थी जिन्होंने इस गठबंधन को सत्ता के अपने रास्ते के लिए खतरा और रुकावट के तौर पर देखा।” उन्होंने दावा किया, “उनके लालच की आज जीत हो गयी। लोकतंत्र, ईमानदारी और कर्नाटक की जनता हार गयी।”

गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार मंगलवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने में विफल रही और सरकार गिर गई। इसी के साथ राज्य में करीब तीन हफ्ते से चल रहे राजनीतिक नाटक का फिलहाल पटाक्षेप हो गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts