Categories: Crime

मन्दिर से चोरी किये गये दानपात्र के साथ चोर गिरफ्तार

गौरव जैन

रामपुर. मिलक – दिनांक 20-07-2019 को अज्ञात चोर द्वारा ग्राम जगन्नाथपुर के मन्दिर से दान पात्र को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में पुजारी शिम्भूशरण पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम जगन्नाथपुर द्वारा थाना मिलक पर मु0अ0सं0-321/2019 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया था।

दिनांक 21-07-2019 को अभियुक्त पन्ना उर्फ जावेद खां पुत्र मौ0 सफी खां उर्फ कल्लू खां निवासी मेवड़ी थाना शाही जनपद बरेली को थाना मिलक पुलिस द्वारा ग्राम मैनी से आदपुर को जाने वाले रास्ते से चोरी किये गये खाली दानपात्र के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts