गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 2 जुलाई 2019 को भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील सदर के पास एकत्रित हुए और बिजली की नई दरों को लागू न करने नलकूप कनेक्शन का लक्ष्य बढ़ाने 3 साल से ज्यादा समय से कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों का तबादला करने पंजाब नेशनल बैंक चमरौआ की गुंडागर्दी पर लगाम लगाने और नहर विभाग की जमीन को भू माफियाओं से कब्जा मुक्त कराने आदि मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने आगे कहा जनपद रामपुर में बहुत से विभागों में कर्मचारी व अधिकारी 3 साल से ज्यादा अवधि से टिके हुए हैं जबकि समय-समय पर ईमानदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला होता रहता है। वही उपायुक्त उद्योग कार्यालय में तैनात एक पटल सहायक जो कि लगभग 15 – 20 साल से तैनात है आज तक उसका तबादला नहीं किया जा सका या क्यों नहीं हुआ यह सब लोग अच्छी तरह जानते हैं ।उन्होंने चेतावनी दी अगर जल्दी ही ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों को अन्य जनपद नहीं भेजा गया तो भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता उपायुक्त उद्योग कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी और उपायुक्त उद्योग का पुतला जनपद के हर गांव में फुकेगी
उसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए तहसील सभागार पहुंचे और तहसील दिवस अधिकारी के रूप उपजिलाधिकारी सदर को प्रधानमंत्री महोदय को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन करने वालों में इरशाद अली पाशा , सन्जोरअली पाशा ,आदाब खान ,इमरान खान, अखलाक अहमद ,कल्लू ,इमरान साबरी, इकराम हुसैन, विनोद कुमार, राहुल राजपूत, फारूक अहमद ,मखदूम अली ,फहीम अहमद ,शेजी खान ,भूपेंद्र लोधी, अकबर अली ,फसाहत अली, सलमान अली, फुरकान अहमद, राजीव लोधी, राजेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…