गौरव जैन
रामपुर – आगामी मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों का अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में नाम सम्मिलित हो। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित सभी सुविधाएं मतदान केन्द्रों पर प्राप्त हो इसके लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु गठित समिति की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दिव्यांग मतदाताओं का मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से नाम सम्मिलित होना चाहिए इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के साथ ही उपजिलाधिकारी भी मानीटरिंग करेंगे। यदि किसी दिव्यांगजन का नाम सूची में शामिल नहीं होगा तो उसके कारणों की भी जांच करायी जायेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता सहित सभी उपजिलाधिकारी एवं अन्य समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…