गौरव जैन
रामपुर – पतञ्जलि योग समिति के जिला कार्यालय पर ‘जल से होने वाले रोग’ विषय पर विचार गोष्ठी हुई। योग साधकों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डॉ पी एन मेहरा ने कहा कि बरसात के मौसम में रोगों का प्रकोप बहुत बढ़ जाता है।इसलिए रोगों से बचने के लिए पानी को छानकर या उबालकर पीना चाहिए। अपने घर मे अनावश्यक पानी एकत्र न होने दें क्योंकि उनमें मच्छर अपने अंडे देते हैं उन्ही के काटने से मलेरिया रोग फैलता है। सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाएं। रोगों के प्रति जागरूकता और बचाव ही रोगों का सबसे बड़ा उपचार है।
पतञ्जलि परिवार के संरक्षक सतीश चंद्र सक्सेना ने बताया कि प्रतिदिन योग और प्राणायाम करें और कुछ देर टहलने अवश्य जाएं।सुधा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शशि सक्सेना, मीनाक्षी शर्मा, सुधा शर्मा, चंचल मेहरा, रेणु द्विवेदी, नेहा तोमर, दीक्षा यादव , अन्तरा यादव, सतेंद्र यादव, संजीव गुप्ता, राकेश सैनी, नाजिम अली आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…