गौरव जैन
रामपुर – अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की युवा शाखा द्वारा भारतमाता के अमर सपूत क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयन्ती मनाई गयी। जिलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा,अनुभव वशिष्ठ और डॉ मोनिका शर्मा ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि आज देश के लिए जीने की जरूरत है। अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार देश की सेवा करनी चाहिए क्योंकि देश हमे देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें। देश का अन्न जल ग्रहण कर हम बड़े हुए हैं। देश का हम पर बहुत बड़ा ऋण है। देशभक्ति का अर्थ केवल सीमा पर प्राण गँवाना ही नही अपितु देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की इच्छा रखना है। देश का प्रत्येक नागरिक विना वर्दी के सैनिक है।
मंहगी फीस भरकर और कठिन परिश्रम करके भी जब युवाओं को रोजगार नही मिलता है तो या तो वह विदेशों के रुख करते हैं या गलत रास्तों को चुन लेते हैं और अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं।युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। इसलिए हर युवा को स्वाबलम्वी बनना चाहिए। रोजगार मांगनेवाला नही वल्कि रोजगार देनेवाला बनना चाहिए। सौरभ भारद्वाज,पुनीत शर्मा,शिवम भारद्वाज,नवीन कुमार शर्मा,सुधा शर्मा,मनोज शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…