गौरव जैन
रामपुर – जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने विकास खण्ड सैदनगर के ग्राम इमरता का औचक निरीक्षण किया तथा गॉव की जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
गॉव में जलभराव व कीचड़ के कारण आमजन को हो रही असुविधा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव संजीव कुमार से विकास कार्यो के बारे में पूछताछ की। संजीव कुमार द्वारा पूर्व में निर्गत किए गये निर्देशों का अनुपालन न सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों में रूचि न लेने पर जिलाधिकारी ने संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए तथा गॉव में तालाबों का सौन्दर्यीकरण न कराने सहित विभिन्न मामलों की जॉच के लिए भी निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी गॉव के ही प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, विद्यालय पहुंचकर उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में बातचीत की तथा पाया कि कक्षा 05 के बच्चे अ आ… भी पढने में असमर्थ है, जिस पर उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारी का गम्भीरता पूर्वक निर्वहन करें, उनकी जिम्मेदारी व कार्यशैली से बच्चो की शिक्षा और भविष्य जुड़ा हुआ है। इसलिए कर्त्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही कतई क्षम्य नही होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…