गौरव जैन
रामपुर – जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत महिलाओं को प्रदान की जाने वाली धनराशि के निर्धारित समयावधि के भीतर भुगतान के सम्बन्ध में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार समीक्षा की तथा स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय कमी अथवा कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लाभार्थियों को किसी भी दशा में असुविधा का सामना न करना पड़े। ऐसी व्यवस्था बनाएं जिसमें आवश्यक कागजी कार्यवाही समयबद्ध पूर्ण करते हुए निर्धारित समय में प्रत्येक दशा में धनराशि का भुगतान हो जाए ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप लाभार्थी उस धनराशि का अपने स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए उपयोग कर सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुबोध कुमार शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…