गौरव जैन
शाहाबाद। शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम रेवड़ी कला में होली चौक के निकट रहने वाले रामप्रसाद के यहां एक बकरा है। लोगो का कहना है कि रामप्रसाद के बकरे के एक कान पर अल्लाह और दूसरे पर मोहम्मद लिखा हुआ है
इस कारण यह बकरा रेवड़ी ग्राम में चर्चा का विषय बन गया है। रेवड़ी ग्राम के साथ साथ ही आसपास के दूसरे गांवों में में भी बकरे के बारे में चर्चा है लोग बकरे को देखने आ रहे हैं। कुछ लोग बकरे को खरीदने के लिए भी आए है ऐसा बकरे के मालिक राम प्रसाद का कहना है कि एक व्यक्ति ने बकरे की कीमत आठ लाख तक लगा दी है। बकरे के मालिक राम प्रसाद का कहना है कि वह बकरे को 2 साल से पाल रहे हैं। लेकिन कभी इस ओर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।जब कुछ लोग बकरे को देखने आए तब उन्होंने उसके कानों को देखा तो वह हैरान रह गए कि बकरे के कान के एक तरफ मोहम्मद और दूसरी तरफ अल्लाह लिखा है। बकरे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।
अब देखना यह है कि कोई उर्दू या अरबी का जानकार बकरे को देखें और बताएं कि असल में बकरे के कान पर अल्लाह या मोहम्मद लिखा है या नहीं तभी ही इस बात की सही पुष्टि हो पाएगी। फिर भी बकरा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…