गौरव जैन
रामपुर/ बरेली – नवाबगंज इलाके में मस्जिद में नियाज को गई आठ साल की बच्ची के साथ इमाम ने अश्लील हरकतें की। आरोप हैं कि इमाम ने बच्ची को दबोच भी लिया। बच्ची ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन इमाम की शिकायत करने थाने पहुंचे लेकिन इमाम मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने रामपुर जिले से इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी इमाम से पूछताछ कर रही है।
नवाबगंज के दयालपुर कस्बे में एक मस्जिद है। जिसमे इलाके की ही आठ साल की बच्ची अरबी भाषा पढ़ने जाती थी। मस्जिद में रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगला गणेश निवासी मुनीर अहमद इमाम है। शुक्रवार शाम पांच बजे मासूम छात्रा चौपला वाली मस्जिद में नियाज कराने के लिए पहुंची। छात्रा को अकेला देखकर इमाम मुनीर अहमद ने छेड़छाड़ की। मौका देखकर छात्रा को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद मासूम को डरा-धमकाकर घर भेज दिया।
दो दिन तक बच्ची खमोश और गुमशुम रही जब उसके घर वालों ने इसका कारण पूछा तो बच्ची ने इमाम की सारी हरकत बता दी जिसके बाद बच्ची के पिता ने इमाम के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी इमाम को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…