जयपुर – शर्मसार हुई इंसानियत, 7 साल की मासूम के साथ हैवानियत कर सड़क पर लहुलुहान छोड़ दिया

आरिफ आजाद

जयपुर: महिलाओ और बच्चियों के साथ यौन अपराध कम होने का नाम नही ले रहे है। ताज़ा मामला राजस्थान के जयपुर का है। जहा सात साल की बच्ची के साथ रेप के विरोध में लोगों ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। यहां कुछ लोगों की भीड़ ने एक पुलिस स्टेशन को घेर कर प्रदर्शन भी किया और कई वाहनों में तोड़फोड़ किया, जिसके बाद से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि खुद को बच्ची के पिता का दोस्त बताकर एक व्यक्ति मासूम को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बच्ची को सड़क पर लहूलुहान हालत में छोड़कर चला गया। सोमवार रात बच्ची के परिजन उसे कनवतिया अस्पताल ले गए, जहां से उसे जेके लोन अस्पताल रेफर किया गया।

लड़की को सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके सीने पर खरोंच और माथे पर चोट के निशान हैं। उसके प्राइवेट पार्ट में खरोंच के निशान है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद, मंगलवार सुबह जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में तनाव बढ़ गया क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने सोमवार रात कई कारों के शीशे तोड़ दिए थे।

संभागीय आयुक्त के।सी। वर्मा ने 3 जुलाई सुबह 10 बजे तक शहर के 13 क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है। पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर कंवतिया अस्पताल के पास भारी भीड़ जमा हो गई थी।

पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि लड़की खतरे से बाहर है। वरिष्ठ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। हम आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts