प्रदीप सिंह
लखनऊ। राजधानी के पड़ोसी जिले हरदोई से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने आए गोल्ड मेडल विजेता पहलवान की भाजपा नेत्री रुखसाना नकवी के घर ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सरफराजगंज में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है, उसका शव पंखे से लटकता पाया गया। भाजपा नेत्री रुखसाना नकवी ने रेशम सिंह के आत्महत्या कर लिए जाने की बात कही है। पुलिस को आज सुबह सूचना दी गई कि ठाकुरगंज थाना अंतर्गत 546/786 सरफराजगंज स्थित भाजपा की अवधि क्षेत्र की मीडिया प्रभारी रुखसाना नकवी के घर पर 26 वर्षीय रेशम सिंह नामक युवक ने पंखे से लटककर “आत्महत्या” कर ली है।
इंटरनेशनल पहलवानी में गोल्ड मेडल जीतने वाले रेशम सिंह के भाजपा की सदस्यता लेने के उपरांत जरूरी कागज “खो” गए थे साथ ही उसका मोबाइल भी गुम हो गया था. कहा गया है कि उसने इस गुमशुदगी की पुलिस में शिकायत भी की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के समय मौके पर मौजूद रेशम सिंह के भाई ने बताया कि कल जब उसका भाई घर से निकला तो एकदम सही था, पता नहीं ऐसी क्या बात हुई जो उसने रात में फांसी लगा ली। क्षेत्राधिकारी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…