तारिक खान
अमेठी। प्रदेश में बेलगाम होते अपराध ने लगातार पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी का है। जहा कमरौली थानाक्षेत्र के गोडियन का पुरवा गांव में शनिवार रात को सेना के एक सेवानिवृत्त कैप्टन आमानुल्लाह की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी।
वही घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमानुल्लाह की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि कुछ लोग उनके घर से सटी दुकान से चोरी करने की कोशिश कर रहे थे, जब उसके पति ने इसका विरोध किया और कहा कि वह पुलिस को इसकी सूचना दे देंगे। तो वे लोग उनके घर में घुसे और उसके साथ मारपीट की। साथ ही बताया कि हमलावरों ने उसका गला घोटने की कोशिश की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।
वही इस घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यूपी की कानून व्यवस्था अब प्रशासन के हाथ से निकल गयी है। अपराध होते जा रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार की मंशा केवल लीपा-पोती करने की है। ये मेरे घर अमेठी की घटना है। क्या भाजपा सरकार से वाकई में इस समस्या का कोई हल निकलेगा या इसी तरह लीपापोती कर सोती रहेगी?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…