संजय ठाकुर
नई दिल्ली : अपने विवादित और भड़काऊ भाषणों के लिए मशहूर साध्वी प्राची का एक और भड़काऊ बयान सामने आया है। अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाली हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। मामला उत्तर प्रदेश के बाग़पत का है, जहां एक कांवड़ शिविर का उद्घाटन करने के दौरान साध्वी प्राची ने विवादित बयान दिया। साध्वी प्राची ने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम अगर गुर्राते हैं तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और भक्तों को भगवान शिव की तरह एक हाथ में माला और एक हाथ में भाला उठाना चाहिए ताकि किसी ने आंख दिखाई तो उस पर भाले का प्रयोग किया जा सके।
अपने लगातार विवादित बयानों की कड़ी में साध्वी प्राची ने इसके पहले कहा था कि था कि भारत को मुस्लिमों से मुक्त बनाने का समय आ गया है। साध्वी ने कहा था कि ‘कांग्रेस मुक्त’ भारत का मिशन पूरा हो गया है और अब देश को मुस्लिमों से मुक्त करने का समय आ गया है। साध्वी प्राची ने रुड़की में कहा था, ‘अब जबकि हमने ‘कांग्रेस मुक्त’ भारत बनाने का मिशन पूरा कर लिया है, अब भारत को मुस्लिम मुक्त बनाने का समय आ गया है। हम उस पर काम कर रहे हैं।’
(साभार खबर NDTV)
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…