के सिंह
मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद और मालेगांव बम धमाके की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयान के चलते एक फिर से सुर्खियों में हैं। प्रज्ञा ठाकुर का विवादों से चोली दामन का साथ है। बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। ज्ञातव्य हो कि अपने बयानों की वजह से प्रज्ञा ठाकुर कई बार विवादों में रही हैं, चुनाव प्रचार के दौरान ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने सहित कई विवादित बयान दिए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह अपने विवादित बयानों के लिए ठाकुर को माफ नहीं कर पाएंगे।
इस बार उनका एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे उनके बोल एक बार फिर से बिगड़ गए हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश में एक बैठक के दौरान कहा कि हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं। आपका शौचालय साफ करवाने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने सिहोर पहुंची थी। वहां उनके कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहती सुनी जा सकती हैं कि, हम नाली साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। हम आपके शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल भी सांसद नहीं बनाए गए हैं। हमें जिस काम के लिए सांसद बनाया गया है, वो काम हम इमानदारी से करेंगे। इस दौरान सवाल के जवाब में प्रज्ञा ठाकुर कुछ नाराज भी नजर आईं।
वीडियो में उन्होंने तल्ख लहजे में पूछा कि आप ऐसा सासंद कहते हैं क्या? उनके बयान के बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हुए भी नजर आ रहे हैं। अपने बयान के आखिर में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हम पहले भी कह चुके हैं, आज भी कह रहे हैं और आगे भी कहते रहेंगे।
वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस एक बार फिर से भाजपा पर हमलावर हुई है। इस मुद्दे पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीटर पर कहा है कि – भोपाल सांसद ने मोदी के स्वच्छता अभियान से खुद को अलग किया, बोलीं- ‘’हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं”! तो सांसद जी फिर मोदी जी और भाजपा नेता सफ़ाई करते हुये फोटो खिंचाने का अभिनय क्यों करते हैं?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…