तारिक जकी
सूरत. कई जाने लेने के बाद अब टिक-टोक वीडियो ने महिला पुलिस कर्मी की नौकरी ले लिया है. जी हां, गुजरात की महिला पुलिसकर्मी को बुधवार को इसलिए सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि वो पुलिस स्टेशन के अंदर बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर रही थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। मेहसाणा जिले के लंगनाज पुलिस स्टेशन में लोक रक्षक दल में तैनात अर्पिता चौधरी नाम की महिला पुलिसकर्मी लॉकअप के सामने डांस करते हुए शॉर्ट वीडियो क्लिप बनाया। सलमान खान की ‘किक’ फिल्म के गाने ‘तू ही तू’ पर डांस करती दिख रही हैं।
डीएसपी मनजीत वनजारा ने संवाददाताओं को बताया कि ”अर्पिता चौधरी ने नियमों का उल्लंघन किया है। वह ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म में नहीं थी। दूसरा, वह लंगनाज गांव के पुलिस स्टेशन में अपना वीडियो बना रही थी। पुलिस को खुद अनुशासन का पालन करना चाहिए, जिसे उसने नहीं निभाया और इस वजह से उसे निलंबित कर दिया गया।”
बताते चले कि अर्पिता चौधरी का टिकटॉक अकाउंट है, जिसमें वो काफी एक्टिव रहती हैं। वहां उनके कई वीडियो हैं। @anaa_queen_2117 नाम से उनका यूजर आईडी है। आपको बता दें, कि अर्पिता चौधरी के टिक-टॉक पर 14 हजार से ज्यादा फैन्स हैं। उनके सभी वीडियो को अब तक 55 हजार से ज्याद हर्ट्स मिल चुके हैं। टिक-टॉक पर उन्होंने अपनी प्रोफाइल के कैप्शन पर लिखा है- ‘अभी तो शुरू हुए हैं… पार्टी अभी बाकी है मेरे दोस्त.’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…