फारुख हुसैन
पलियाकलां (खीरी)। सावन के माह में हर ओर शिव की महिमा का ही बखान किया जा रहा है और शिव भक्तों में जैसी होड़ सी लग गयी है कि वह कावड़ ले जाकर भोलेनाथ पर जल चढाकर उनके दर्शन कर लें। इसी के चलते पलिया नगर से 51 सदस्यीय शिव भक्तों का एक जत्था झारखंड राज्य के देवघर स्थित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाबा वैधनाथ धाम को बस द्वारा रवाना हुआ।
शिवभक्तों के जत्थे को प्रमुख रूप से पलिया नगर व्यापार मण्डल महामंत्री व सामाजिक कार्यकर्ता अमित महाजन, भाजपा सभासद अमित गुप्ता उर्फबड़े,रोटरी क्लब के अध्य्क्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अंकुर गोयल एडवोकेट सहित नगर व्यापार मण्डल (मिश्रा) नगर अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, अर्बन कोआपरेटिव बैंक के पूर्व डायरेक्टर राजीव कुमार गुप्ता ज्वेलर्स, सूरज गुप्ता सहित अनेको भक्तगण ने जाने वाले भक्तों के मस्तक पर तिलक लगा कर, अंगवस्त्र पहनाकर, एवमं विधिविधान से पूजन अर्चन कर मंत्रोच्चारण कर विदा कर उनके मनोरथ के सफल होने की भावना के साथ विदा किया।इस मौके पर काफी महिलाये भी मौजूद रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…