सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। थाना कोतवाली लोनी स्थित सिल्वर सिटी कालोनी में एक खाली प्लॉट में मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिला है। शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलने की बात कह रही हैं।
लोनी कोतवाली एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह सिल्वर सिटी इलाके के पास एक युवक ने महिला का शव खाली प्लॉट में पड़ा होनी की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों ने पूछताछ कर महिला की शिनाख्त की है। एसएचओ ने बताया कि मृतका की पहचान अमरावती निवासी पाभी गांव के रूप में हुई है। महिला के पति रब्बू पत्नी के साथ नहीं रहते थे।
महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नही हैं। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल पाएगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…