आफताब फारुकी
अमरीकी राष्ट्रपति ने ईरान की ओर से यूरेनियम के संवर्धन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रोइटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से यूरेनियम के संवर्धन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान आग से खेल रहा है और उस पर आर्थिक दबाव जारी रहेगा।
अमरीकी राष्ट्रपति ने वाइट हाऊस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान जानता है कि वह क्या काम कर रहा है। इससे पहले वाइट हाऊस के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त समग्र कार्य योजना की परिधि में ईरान को यूरेनियम संवर्धित करने की अनुमति देना ग़लती थी।
ईरान ने संयुक्त समग्र कार्य योजना की परिधि में यूरेनियम की संवर्धन की मात्रा को 300 किलोग्राम की सीमा से पार करने की घोषणा की है। उधर रूस का कहना है कि ईरानी कार्यवाहियों का कारण अमरीका हे जिसने संयुक्त परमाणु समझौते का उल्लंघन का है और ईरान के विरुद्ध दोबारा प्रतिबंध लागू किए।
ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने पिछले 8 मई को यह फ़ैसला किया था कि परमाणु समझौते के कुछ निर्देशों पर अमल नहीं करेगा और समझौते के दोनों पक्षों को भी 60 दिन का अल्टीमेटम दिया था कि वह तेल और बैंककारी विभाग के अतिरिक्त अन्य मामलों से संबंधित अपने वचनों पर अमल करें।
परमाणु समझौते से अमरीका के ग़ैर क़ानूनी ढंग से निकले एक वर्ष का समय हो चुका है और इसी दौरान ईरान ने धैर्य और संयम का प्रदर्शन करते हुए अन्य पक्षों को इस नुक़सान की भरपाई करने का काफ़ी समय दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…