आदिल अहमद
कानपुर। उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे को लेकर भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का केस दर्ज हो गया है। कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश का केस दर्ज कराया गया है। विधायक के खिलाफ ऍफ़आईआर पीड़िता के चाचा ने दर्ज कराई है। पीड़िता के चाचा फिलहाल रायबरेली की जिला जेल में बंद हैं। बताते चले की इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की की मौत हो गई थी तथा पीडिता गंभीर रूप से घायल हुई है।
वही दूसरी तरफ सड़क हादसे का शिकार हुई उन्नाव की रेप पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि एक्सिडेंट के कारण उसके फेफड़ों में चोट लगी है। कुछ समय के लिए पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसका ब्लड प्रेशर गिर रहा है। इसके अलावा पीड़िता के दाहिने कॉलर की हड्डी, दाईं ओर की कुछ पसलियां, दाहिने हाथ और दाहिने पैर में फ्रैक्चर है।
गौरतलब है की रविवार को बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की गाड़ी में उलटी दिशा से आ रही एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी थी। जिसमें उनकी चाची और मौसी का निधन हो गया जबकि पीड़िता और वकील गंभीर रूप से घायल हैं। इनका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मामले में कहा है कि अगर उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता चाहती है तो उनकी सरकार रायबरेली मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार है। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी और पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़िता और उसके वकील महेंद्र सिंह रविवार को दुर्घटना के बाद से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। दोनों की स्थिति समाचार लिखे जाने तक गंभीर बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…