Categories: Crime

बच्चा चोर समझकर मारपीट करने में 07 गिरफ्तार

गौरव जैन

स्वार – दिनांक 29-08-2019 को वादी नामं अली पुत्र लतीफ नि0 खेमपुर थाना अजीमनगर, रामपुर के पुत्र हसन अली को बच्चा चोर समझकर महेशपाल आदि 70-80 अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर उसके साथ जान से मारने की नियत से लाठी डण्डों से मारपीट की गयी थी। इस सम्बध्ं में थाना स्वार पर मु0अ0सं0- 608/19 धारा 147/ 148/ 149/ 323/ 307 भादवि बनाम महेशपाल आदि 70 से 80 व्यक्ति पंजीकृत हुआ था। थाना पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित 07 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी। अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता महेशपाल पुत्र तुलसीराम, पूरन पुत्र उला सिंह, जयप्रकाश मौर्य पुत्र चुन्नीलाल मौर्य, विक्की पुत्र धर्म सिंह, विनय पुत्र विजय कुमार, सतीश पुत्र बृजकिशोर, देवेन्द्र पुत्र महिपाल समस्त नि0 गण धनौरी थाना स्वार है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts